उत्तराखंडधर्मराजनीति

कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता के प्रति समर्पण का भी प्रेरणास्रोत-तेजस्वी

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर हर की पौड़ी से पहुंचे  ऋषिकेश

देहरादून। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष *तेजस्वी सूर्या*  ने सावन मास के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद श्रद्धा, आस्था और उत्साह से परिपूर्ण यह कांवड़ यात्रा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर प्रारंभ हुई और वीरभद्र, ऋषिकेश में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर तेजस्वी सूर्या ने प्रदेशवासियों को सावन के पावन मास की हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी यह सिद्ध करती है कि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति पूर्णतः समर्पित है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता के प्रति समर्पण का भी प्रेरणास्रोत है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष *नेहा जोशी* ने तेजस्वी सूर्या की इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से सूर्या ने युवाओं को एक बड़ा संदेश दिया है। आध्यात्म और AI दोनों की ताकत जिस देश के युवाओं के पास हो वो हर क्षेत्र में विलक्षण कार्य कर सकते हैं।

इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल, दीप कोश्यारी, मुलायम रावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button