
देहरादून।
उत्तराखंड में तंबाकू सहित निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला व अन्य खाद्य सामग्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है।
प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन आयुक्त विनय शंकर पांडे की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं इसके तहत प्रदेश में तंबाकू सहित निकोटिन युक्त गुटका, पान मसाला व अन्य खाद्य पदार्थ के सेवन सहित निर्माण,भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक वर्ष के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंध किया गया है।




