उत्तराखंडराजनीति

आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में अठावले की आरपीआई की एंट्री

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान, भाजपा से गठबंधन ना होने पर अपने दम पर लड़ेगी आर पीआई चुनाव

रुड़की। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने रुड़की में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया इस दौरान उन्होंने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संकेत भी दे दिया।केंद्रीय मंत्री ने आगामी 2027 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि भाजपा गठबंधन के तहत आरपीआई को तीन से चार सीटें देती है तो पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। अगर भाजपा से गठबंधन नहीं होता है तो आरपीआई अपने दम पर 10 से 12 सीटों पर मज़बूत उम्मीदवार उतारेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल और हवाई संपर्क के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं तथा देशभर में आधुनिक सड़कों का जाल बिछाया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं, गरीबों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button