उत्तराखंडक्राइम

कानून व्यवस्था को लेकर कई जिलों के कप्तानों पर गिरी गाज

देहरादून।
आखिरकार प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण न कर पाने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर गाज गिर ही गयी। शासन ने कई जिलों के कप्तानों को बदल डाला, हालांकि इनमें एक आध अपनी कुर्सी बचाते हुए जिला बदलवाने में सफल रहे। इसके अलावा कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्व भी बदले गए हैं।
प्रदेश में कानून व्यवस्था की बात करें तो देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर सबसे अधिक संवेदनशील जिले है। इन तीनों जिलों में विगत महिनों से अपराधों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा था। जिसको विपक्ष सरकार पर हमलावर हो रहा था।

उत्तराखंड में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने पहले भी कानून-व्यवस्था की लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे और स्पष्ट किया था कि अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

हाल की घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को समयबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराध की रोकथाम के लिए केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई ही नहीं, बल्कि पूर्व-निवारक रणनीति भी मजबूत की जाए।

इसी क्रम में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तबादले किए गए हैं। यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने तथा आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि आमजन बिना किसी भय के पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर जाएं और उन्हें त्वरित न्याय मिले।
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक मजबूत हो तथा अपराधियों के लिए कोई स्थान न बचे।
स्थानांतरण सूची देखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button