उत्तराखंडराजकाज

*प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान हुआ शुरू

*न्याय पंचायतों में कैम्प आयोजित कर जन-कल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की मुहिम*

*अभियान को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह, पहले ही दिन हजारों लोग ने लिया लाभ

*पैंतालीस दिनों तक चलने वाले इस अभियान में शमिल हैं 23 विभाग*

देहरादून।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान का बुधवार को शुभारंभ हो गया है। न्याय पंचायतों में कैम्प आयोजित कर आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए यह महत्वाकांक्षी अभियान पैंतालीस दिनों तक संचालित किया जाएगा। अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित 23 विभाग शामिल रहेंगे। अभियान के पहले दिन राज्य के सभी जिलों में तय कार्यक्रम के अनुसार चयनित न्याय पंचायतों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी पहल से शुरूआती दिन राज्य के विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button