उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमधर्म

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से छह श्रद्धालुओं की मौत, पांच की हालत गंभीर

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश

मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता के निर्देश

हरिद्वार।

मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह नौ बजे अचानक भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुःख जताते हुए प्रदेश सरकार से घायलों के शीघ्र उपचार व पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर  जिलाधिकारी हरिद्वार को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

रविवार को श्रावण महीने के चलते भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर में फैली अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की से मची भगदड़ से छह श्रद्धालुओं ने मौके पर ही तोड़ा दम तोड़ दिया और कई घायल हो गए।
मौके पर पहुंची मेडिकल टीम और एंबुलेंस से राहत-बचाव कार्य जारी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर NDRF ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
घटना के बाद मंदिर को दर्शनों के लिए   बंद किया गया। मनसा देवी रोपवे भी बंद कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर  जिलाधिकारी हरिद्वार को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं और  जिलाधिकारी हरिद्वार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा को कहा गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन  विनोद कुमार सुमन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना में 05 गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त 23 अन्य घायल श्रद्धालुओं का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है, जहां सभी घायलोंब को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सचिव आपदा प्रबंधन  विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि मनसा देवी, हरिद्वार उत्तराखण्ड में हुई घटना की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।

हेल्पलाइन नम्बरों की सूची—

1. जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार:

01334-223999

9068197350

9528250926

2. राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून:

0135-2710334, 2710335

8218867005

9058441404

घटना में मृतक / घायलों के बारे में जानकारी हेतु उपरोक्त हेल्पलाइन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button