उत्तराखंडराजकाजस्वास्थ्य

उत्तराखंड के लिए एक अतिरिक्त एयर एंबुलेंस व पांच जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का  किया अनुरोध-

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री नड्डा ,पाटिल और लोकसभा स्पीकर से की शिष्टाचार भेंट –

देहरादून।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात कर  राज्य की 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का  अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से उत्तराखण्ड में एम्स ऋषिकेश से संचालित एयर एम्बुलेंस सेवा के विस्तार के साथ ही राज्य के पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं के लिए एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति एसईसीसी परिवार केंद्रीय योगदान को ₹ 1,052 से बढ़ाकर ₹ 1,500 करने का आग्रह करने के साथ ही चार धाम यात्रा में एम्स के विशेषज्ञों के योगदान और स्नातकोत्तर डॉक्टरों के रेजिडेंसी (DRP) में यात्रा ड्यूटी सम्मिलित करने के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में दो नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी क्रम में जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़ और पं. राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर, शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से शिक्षण कार्य प्रारंभ करने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन/भारत सरकार के पास आवेदन करेंगे। मुख्यमंत्री ने इन दोनों मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए आवश्यक मंजूरी प्रदान करने के साथ ही टीएचडीसी (THDC) के सहयोग से निर्माणाधीन टिहरी मेडिकल कॉलेज की भी आवश्यक अनुमतियां शीघ्र प्रदान करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर की स्थापना और उसके सुचारु संचालन के लिए भारत सरकार से तत्काल सहायता का विनम्र अनुरोध है।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

*मुख्यमंत्री  ने लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिड़ला से की शिष्टाचार भेंट*-

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिड़ला  से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री बिड़ला को उत्तराखंड के चारधाम का प्रसाद भेंट किया और देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए राज्य के विभिन्न स्थानीय उत्पाद भी उन्हें भेंट किए ।

*मुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री  सी.आर. पाटिल से भेंट*

*राज्य की 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का किया अनुरोध*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देर सांय नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री  सी.आर. पाटिल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से उत्तराखण्ड़ के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिये  सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में विशेषज्ञ समिति द्वारा संस्तुति की गई  राज्य की 21 जल विद्युत परियोजनाओं में 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सकारात्मक कार्यवाही के प्रति आश्वस्त किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button